India vs Australia 5th T20 match
India vs Australia 5th T20 match
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5th T20 मैच कब कैसे और कहा देखें लाइव
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी क्रिकेट मैच में अपने शानदार प्रर्दशन के साथ साथ अपनी सफलता और क्षमता को भी प्रर्दर्शित कर रहे है।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया,5वां टी20:
टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी बंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 5वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच आस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरने के लिए पुरी तरह से तैयार है भारत ने पहले ही इस टी20 श्रंखला को अपने नाम कर लिया है चौथे टी20 मैच को जीत कर अपनी तीसरी जीत के साथ श्रंखला को भी जीत लिया है भारतीय टीम के कप्तान सुर्य कुमार यादव के अगुवाई में टीम में यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह अक्षर पटेल मुकेश कुमार आदि उभरते हुए खिलाड़ी सामिल हैं। इनमें से अधिकांश खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में भी खेलते हुए दिखाई देंगे।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया,5वां टी20 टीमें
भारत: सूर्यकुमार यादव (कैप्टन), यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़ जितेश शर्मा (विकेटकीपर), श्रेयश अय्यर, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, दीपक चहर,प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार, आवेश खान
आस्ट्रेलिया: मैथ्यू वेड (कप्तान, विकेटकीपर), आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, बेन मैकडरमॉट, टिम डेविड, क्रिस ग्रीन, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर सांघा
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 5वां टी20: समय और लाइवस्ट्रीमिंग विवरण
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वां और आखिरी टी20
यह इंटरनेशनल मैच रविवार, 3 दिसंबर को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7:00 बजे शुरू होगा और 6:30 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में उतरेंगे। मैच का सीधा प्रसारण टेलीविजन पर स्टारस्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि उपयोगकर्ता मैच की लाइवस्ट्रीमिंग JioCinema मोबाइल एप्लिकेशन और वेबसाइट पर भी मुफ्त में देख सकते हैं।

Comments
Post a Comment